किसी भी लड़की के लिए उसकी शादी का दिन बेहद खास होता है। लेकिन एक दुल्हन ऐसी भी है जिसे जिसने भी देखा इसकी आंखे भर आई। हर कोई दुल्हन को देखकर जोर जोर से तालियां बजा रहा था। जानिए क्यों आठ सालों से व्हीलचेयर पर बैठी इस दुल्हन के जज्बे को दुनिया सलाम कर रही है।
जैकी गोचर कभी तेज तरार स्विमर हुआ करती थी। लेकिन 17 साल की उम्र में स्विमिंग के दौरान एक दुर्घटना में जैकी की रीढ़ की हड्डी में चोट आ गई। जिसकी वजह से गर्दन से नीचे का कोई भी हिस्सा काम नहीं कर पा रहा था।
तमाम डॉक्टरों ने इलाज के बाद ये दावा किया कि जैकी फिर कभी खड़ी नहीं हो पाएगी। लेकिन जैकी ने हिम्मत नहीं हारी और 6 महीने में ही अपने पैरों पर खड़ी हो गई। लेकिन शरीर के साथ न देने की वजह से वह व्हीलचेयर पर ही रहती थी। लोगों ने आठ साल के दौरान जैकी को कभी फिर खड़े होते हुए नहीं देखा था। लेकिन शादी से ठीक एक साल पहले जैकी ने एक प्रण लिया। जैकी ने फैसला किया कि वह अपनी शादी के दिन न सिर्फ खड़ी होकर चलेगी बल्कि अपने पति के साथ डांस भी करेगी।
इसके लिए जैकी ने एक साल तक जिम में मेहनत की। शुरुआत में बेहद दर्द झेलना पड़ा, लेकिन आखिर में जैकी ने वह कर दिखाया जिसने मेडिकल साइंस को भी सोचने पर मजबूर कर दिया। शादी के दिन चर्च में जैकी अपने परिवार के साथ व्हीलचेयर पर बैठ कर ही आई। लेकिन अचानक ही वह खड़े होकर अपने होने वाले पति की ओर बढ़ी तो दूल्हे की आंख से भी आंसू बहने लगे। इन नजारे को देखने वाला हर शख्स रो रहा था। क्योंकि आठ सालो से किसी ने जैकी को अपने पैरों पर चलते नहीं देखा था। यही नहीं जैकी ने अपने होने वाले पति के साथ डांस भी किया। शायद इसलिए ही कहा जाता है कि हिम्मत करने वालों की कभी हार नहीं होती।
तो पेश है वो महान लड़की जिसने नामुमकिन को भी मुमकिन कर दिखाया. इसीलिए कहा जाता है नामुमकिन कुछ भी नहीं.

©AU